शेयर बाजार में दिख रही शुरुआती तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में 

सेंसेक्स 57811 और निफ्टी 17011 पर कारोबार कर रहा है. 

शेयर बाजार में दिख रही शुरुआती तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में 

शेयर बाजार में तेजी

नई दिल्ली:

शेयर बाजार बुधवार की सुबह कारोबार में हरे निशान के साथ तेजड़ियों के इशारे पर चल रहे हैं. सेंसेक्स में 198 अंक की तेजी है और निफ्टी में 59 अंक की तेजी देखी जा रही है. सेंसेक्स 57811 और निफ्टी 17011 पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी 50 में 46 शेयरों की मांग में तेजी देखी जा रही है जबकि केवल चार में नुकसान है. वहीं सेंसेक्स में 1332 शेयरों में तेजी देखी जा रही है जबकि 916 शेयरों में नुकसान देखा जा रहा है. बीएसई में 53 शेयरों में अपर सर्किट लगा हुआ है जबकि 92 शेयरों में लोवर सर्किट लग चुका है. 

बता दें कि भारी उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही थी और बीएसई सेंसेक्स 40 अंक से अधिक के नुकसान में रहा था. वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रुख के बीच आईटी तथा वाहन शेयरों में बिकवाली से जो नुकसान हुआ, बैंक तथा पेट्रोलियम कंपनियों के शेयरों में तेजी ने उसकी भरपाई कर दी थी. वायदा एवं विकल्प खंड में सौदों के मासिक निपटान से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख के साथ बिकवाली की.

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 40.14 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,613.72 अंक पर बंद हुआ था. सूचकांक मजबूत खुला और एक समय 295.59 अंक तक चढ़ गया था। लेकिन बाजार इस बढ़त को बरकरार नहीं रख पाया था.

सेंसेक्स के 19 शेयर नुकसान में जबकि 11 लाभ में रहे थे. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 34 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,951.70 अंक पर बंद हुआ था.  कारोबार के दौरान यह 17,061.75 से 16,913.75 अंक के दायरे में रहा था.

निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 32 नुकसान में जबकि 17 लाभ में रहे थे. एक का भाव यथावत रहा था. 

सेंसेक्स के शेयरों में टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, विप्रो, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा अल्ट्राटेक सीमेंट प्रमुख रूप से नुकसान में रहे थे. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक, पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और टाटा स्टील शामिल रहे थे.