यह ख़बर 21 अगस्त, 2013 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजार को पिछले चार दिन में 100 अरब डॉलर का नुकसान

खास बातें

  • शेयर बाजारों में पिछले चार दिन से जारी गिरावट से निवेशकों को 100 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान हो चुका है। सिर्फ आज के कारोबार में ही उन्हें एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
मुंबई:

शेयर बाजारों में पिछले चार दिन से जारी गिरावट से निवेशकों को 100 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान हो चुका है। सिर्फ आज के कारोबार में ही उन्हें एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

सभी सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार पूंजीकरण के रूप में निवेशकों की संपत्ति कल के मुकाबले 1,09,000 करोड़ रुपये घटकर 58,60,000 करोड़ रुपये रह गया।

शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 340 अंक लुढ़ककर 18,000 अंक के नीचे आ गया। पिछले चार कारोबारी सत्र में इसमें 1,400 अंक से अधिक की गिरावट आ चुकी है। इस दौरान कुल 4.35 लाख करोड़ रुपये का बाजार पूंजीकरण कम हुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

डॉलर के संदर्भ में पिछले चार दिनों में कुल बाजार पूंजीकरण 1,025 अरब डॉलर से घटकर 900 अरब डॉलर से थोड़ा अधिक रहा।