Share Market : शेयर बाजार की चार दिनों की रैली पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 600 से ज्यादा अंक नीचे गिरा

Sensex, Nifty Updates : गुरुवार को मुहर्रम की छुट्टी है, जिसके चलते आज ही वीकली एक्स्पायरी का दिन था. आज निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग की, जिससे बाजार में बड़ी गिरावट आ गई. आज पहली बार 56,000 का आंकड़ा छूने वाला सेंसेक्स 600 अंक नीचे गिरा.

Share Market : शेयर बाजार की चार दिनों की रैली पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 600 से ज्यादा अंक नीचे गिरा

शेयर बाजार में गिरावट के साथ क्लोजिंग.

नई दिल्ली:

घरेलू शेयर बाजार में चार दिनों से चल रही रैली पर ब्रेक लग गया है. गुरुवार को मुहर्रम की छुट्टी है, जिसके चलते आज ही वीकली एक्स्पायरी का दिन था. आज निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग की, जिससे बाजार में बड़ी गिरावट आ गई. आज पहली बार 56,000 का आंकड़ा छूने वाला सेंसेक्स 600 अंक नीचे गिरा. क्लोजिंग में  सेंसेक्स 162.78 अंक टूटकर 55,629.49 अंक पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 45.75 अंक के नुकसान से 16,568.85 अंक पर रुका.  ICICI बैंक, HDFC, कोटक महिंद्रा बैंक, इन्फोसिस, पावरग्रिड, लार्सन एंड टूब्रो और भारती एयरटेल में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज हुई. 

BSE पर 14 सेक्टर लाल निशान में बंद हुए. बैंक इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा गिर गया. 

अगर ओपनिंग की बात करें तो आज सेंसेक्स पहली बार 56,000 के ऊपर पहुंचा, वहीं, निफ्टी भी रिकॉर्ड हाई पर खुला. बाजार को वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत मिले थे, लेकिन फिर भी बाजार ने मजबूत ओपनिंग दिखाई. सेंसेक्स ओपनिंग में 233.74 अंकों यानी 0.42% की बढ़त लेकर 56,026.01 के लेवल पर खुला, वहीं, निफ्टी 57.60 अंकों यानी 0.35% की उछाल लेकर 16,672.20 के रिकॉर्ड हाई पर खुला.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

आज ओपनिंग के साथ सबसे ज्यादा तेजी HDFC, HDFC Bank, रिलायंस इंडस्ट्रीज़, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एशियन पेंट्स में देखी गई. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने HDFC बैंक से क्रेडिट कार्ड जारी करने से जुड़े प्रतिबंध हटा दिए हैं, जिसके चलते बैंक के शेयर में लगभग तीन फीसदी की तेजी आई है. ओपनिंग में बैंक के शेयर 1552.55 रुपये प्रति शेयर की दर पर थे. अगर ओवरऑल देखें तो ओपनिंग के बाद 1092 शेयरों में तेजी आई और 699 शेयर गिर गए.