मुंबई : निजी बैंकों के शेयरों में बिकवाली दबाव के चलते घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रही, जहां बीएसई का सेंसेक्स लगभग 71 अंक और टूटकर बंद हुआ. बाजार पहले लाभ में चल रहा था पर निजी बैंकों के शेयरों में बिकवाली ने उसे घसीट दिया. बाजार को आईटी कंपनियों के शेयरों ने कुछ हद तक संभाले रखा.
निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, यस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक व एचडीएफसी बैंक के शेयर में 1.44 प्रतिशत तक की गिरावट आई. पीएनबी में 11,400 करोड़ रुपये का धोखाधड़ी मामला सामने आने के बाद से ही बैंकों के शेयरों में गिरावट चल रही है. रेटिंग एजेंसी फिच ने पीएनबी की साख को घटाने वाली निगरानी में रखने की घोषणा की है. इस समाचार का निवेशकों के मनोबल पर असर हुआ.
निवेशकों में हौका बैठा रहा है शेयर बाजार...
बीएसई का तीस शेयर आधारित सेंसेक्स शुरुआती कारोबार के दौरान 186 अंक चढ़कर 33,960.95 अंक पर पहुंच गया लेकिन बाद की बिकवाली से यह 33,657.89 अंक तक टूटा. यह अंतत: 71.01 अंक की गिरावट दिखाता हुआ 33,703.59 अंक पर बंद हुआ. बीते दो सत्रों में सेंसेक्स 522.81 अंक टूटा है.
VIDEO: चीन से चली मंदी से हलाल हुआ दलाल पथ?
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 18 अंक टूटकर 10,360.40 अंक पर बंद हुआ. यह कारोबार के दौरान 10,429.35 और 10,347.65 अंक पर बंद हुआ.