गिरावट से उबरा बाजार, सेंसेक्स 106 अंक ऊपर बंद, निफ्टी में 40 अंकों की तेजी

गिरावट से उबरा बाजार, सेंसेक्स 106 अंक ऊपर बंद, निफ्टी में 40 अंकों की तेजी

प्रतीकात्मक फोटो

मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस सोमवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 105.92 अंकों की तेजी के साथ 25,150.35 पर और निफ्टी 39.60 अंकों की तेजी के साथ 7,650.05 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 108.83 अंकों की गिरावट के साथ 24,935.60 पर खुला और 105.92 अंकों या 0.42 फीसदी तेजी के साथ 25,150.35 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,194.15 के ऊपरी और 24,867.73 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 52.25 अंकों की गिरावट के साथ 7,558.20 पर खुला और 39.60 अंकों या 0.52 फीसदी तेजी के साथ 7,650.05 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,663.95 के ऊपरी और 7,551.05 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 69.39 अंकों की तेजी के साथ 10,645.41 पर और स्मॉलकैप 44.62 अंकों की तेजी के साथ 11,257.80 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से 15 सेक्टरों में तेजी रही। धातु (2.40 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.59 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.83 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.79) और उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.74 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई के चार सेक्टरों- रियल्टी (0.19 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.15 फीसदी), तेल एवं गैस (0.14 फीसदी) और बैंकिंग (0.01 फीसदी) में गिरावट रही।