खास बातें
- विदेशी संस्थागत और खुदरा निवेशकों की बिकवाली से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक सोमवार को 140 अंक की गिरावट के साथ खुला।
मुंबई: विदेशी संस्थागत और खुदरा निवेशकों की बिकवाली से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक सोमवार को 140 अंक की गिरावट के साथ खुला। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच औद्योगिक वृद्धि दर कम रहने की आशंका से निवेशकों ने बिकवाली की। तीस शेयरों वाला बंबई शेयर बाजार का सूचकांक 140.02 अंक या 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,311.43 अंक पर खुला। पिछले चार सत्रों में सेंसेक्स में 250 अंक की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 36.70 अंक या 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,805.30 अंक पर खुला। कारोबारियों के मुताबिक औद्योगिक वृद्धि दर उम्मीद से कम रहने की आशंका से संस्थागत और खुदरा निवेशकों ने बिकवाली की जिससे बाजार में गिरावट आयी। पुन: एशियाई बाजारों में कमजोर रूख का भी बाजार पर असर पड़ा। औद्योगिक उत्पादन का आंकड़ा आज आने वाला है।