बाजार में गिरावट का दौर जारी, सेंसेक्स 152 अंक गिरा

मेटल, ऑयल एवं गैस, सार्वजनिक उपक्रम और रीयल्टी क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली रही.

बाजार में गिरावट का दौर जारी, सेंसेक्स 152 अंक गिरा

फाइल फोटो

मुंबई:

शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन में गिरावट जारी रही और सेंसेक्स 152 अंक गिरकर 33,218.81 अंक पर बंद हुआ. इसकी प्रमुख वजह मेटल, ऑयल एवं गैस, सार्वजनिक उपक्रम और रीयल्टी क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली होना है. इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 47 अंक यानी 0.45% गिरकर 10,303.15 पर बंद हुआ. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सुबह 33,417.35 अंक पर मजबूती के साथ खुला. विदेशी कोषों के भारी निवेश से यह दिन में ऊंचे में 33,484.70 अंक तक पहुंच गया. लेकिन बाद में मुनाफावसूली के चलते कारोबार की समाप्ति पर 151.95 अंक यानी 0.46% गिरकर 33,218.81 अंक पर बंद हुआ.

यह भी पढ़ें : टॉप-5 कंपनियों का मार्केट कैपिटल 94,689 करोड़ रुपये बढ़ा, SBI सबसे ज्यादा फायदे में

यह सेंसेक्स का 31 अक्टूबर के बाद सबसे निचला स्तर है. उस दिन सेंसेक्स 33,213.13 अंक पर बंद हुआ था. इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 47 अंक यानी 0.45% गिरकर 10,303.15 पर बंद हुआ.

VIDEO : निवेश के लिए बनाएं सही पोर्टफोलियो
दिन में कारोबार के दौरान यह 10,384.25 से 10,285.50 अंक के दायरे में रहा.


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com