यह ख़बर 21 फ़रवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स में 10 महीने की सबसे बड़ी गिरावट, 317 अंक लुढ़का

खास बातें

  • देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 317.39 अंकों की गिरावट के साथ 19,325.36 पर और निफ्टी 90.80 अंकों की गिरावट के साथ 5,852.25 पर बंद हुआ।
मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 317.39 अंकों की गिरावट के साथ 19,325.36 पर और निफ्टी 90.80 अंकों की गिरावट के साथ 5,852.25 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 93.70 अंकों की गिरावट के साथ 19,549.05 पर खुला और 317.39 अंकों यानी 1.62 फीसदी की गिरावट के साथ 19,325.36 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 19,554.65 के ऊपरी और 19,289.70 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 33.40 अंकों की गिरावट के साथ 5,909.65 पर खुला और 90.80 अंकों यानी 1.53 फीसदी की गिरावट के साथ 5,852.25 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 5,921.15 के ऊपरी और 5,844.40 के निचले स्तर को छुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 110.37 अंकों की गिरावट के साथ 6,607.44 पर और स्मॉलकैप 116.11 अंकों की गिरावट के साथ 6,557.61 पर बंद हुआ। बीएसई के 13 में से सिर्फ एक सेक्टर उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.04 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।