आर्थिक सर्वेक्षण और बजट का असर, शेयर बाजारों में तेज गिरावट (प्रतीकात्मक फोटो)
मुंबई: देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट देखी गई. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 193.60 अंकों की गिरावट के साथ 27,655.96 पर और निफ्टी 71.45 अंकों की गिरावट के साथ 8,561.30 पर बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 18.36 अंकों की मजबूती के साथ 27,867.92 पर खुला और 193.60 अंकों या 0.70 फीसदी गिरावट के साथ 27,655.96 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,867.92 के ऊपरी और 27,624.54 के निचले स्तर को छुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 3.3 अंकों की गिरावट के साथ 8,629.45 पर खुला और 71.45 अंकों या 0.83 फीसदी गिरावट के साथ 8,561.30 पर बंद हुआ.
दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,631.75 के ऊपरी और 8,552.40 के निचले स्तर को छुआ. बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी गिरावट देखी गई. मिडकैप 143.48 अंकों की गिरावट के साथ 12857.47 पर और स्मॉलकैप 134.19 अंकों की गिरावट के साथ 12,935.66 पर बंद हुआ.
बीएसई के 19 में से केवल 1 सेक्टर तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.04 फीसदी) में तेजी रही. बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में सूचना प्रौद्योगिकी (2.96 फीसदी), प्रौद्योगिकी (2.49 फीसदी), तेल और गैस (1.64 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.38 फीसदी) और औद्योगिक (1.17 फीसदी) प्रमुख रहे.
(न्यूज एजेंसी आईएएनएस से इनपुट)