ADVERTISEMENT

लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को भी गिरावट देखी गई. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 53.66 अंकों की गिरावट के साथ 27,782.25 पर और निफ्टी 19.65 अंकों की गिरावट के साथ 8,572.55 पर बंद हुआ.
NDTV Profit हिंदीIANS
NDTV Profit हिंदी04:24 PM IST, 26 Aug 2016NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को भी गिरावट देखी गई. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 53.66 अंकों की गिरावट के साथ 27,782.25 पर और निफ्टी 19.65 अंकों की गिरावट के साथ 8,572.55 पर बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 46.84 अंकों की वृद्धि के साथ 27882.75 पर खुला और 53.66 अंकों या 0.19 फीसदी गिरावट के साथ 27,782.25 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,935.88 के ऊपरी और 27,696.99 के निचले स्तर को छुआ.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 22.15 अंकों की तेजी के साथ 8,614.35 पर खुला और 19.65 अंकों या 0.23 फीसदी गिरावट के साथ 8,572.55 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,622.95 के ऊपरी और 8,547.55 के निचले स्तर को छुआ.

वहीं, बीएसई के मिडकैप सूचकांक में तेजी और स्मॉलकैप में गिरावट देखी गई. मिडकैप 22.21 अंकों की तेजी के साथ 13,000.15 पर और स्मॉलकैप 14.58 अंकों की गिरावट के साथ 12,487.12 पर बंद हुआ. बीएसई के 19 में से छह सेक्टरों में तेजी देखी गई.

उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.46 फीसदी), ऊर्जा (0.78 फीसदी), तेल और गैस (0.70 फीसदी), वाहन (0.62 फीसदी) और दूरसंचार (0.33 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही. बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में सूचना प्रौद्योगिकी (1.25 फीसदी), पूंजीगत सामग्री (1.24 फीसदी), रियल्टी (1.15 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.98 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवाएं (0.67 फीसदी) प्रमुख रहे.

NDTV Profit हिंदी
लेखकIANS
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT