यह ख़बर 26 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स में 39 अंकों की गिरावट

खास बातें

  • सेंसेक्स 38.96 अंकों की गिरावट के साथ 19,545.35 पर और निफ्टी 6.10 अंकों की गिरावट के साथ 5,868.40 पर बंद हुए।
Mumbai:

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को मामूली गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 38.96 अंकों की गिरावट के साथ 19,545.35 पर और निफ्टी 6.10 अंकों की गिरावट के साथ 5,868.40 पर बंद हुए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 12.01 अंकों की तेजी के साथ 19,596.32 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 2.35 अंकों की तेजी के साथ 5,876.85 पर खुला। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 2.30 अंकों की गिरावट के साथ 7,239.28 पर और स्मॉलकैप 3.04 अंकों की गिरावट के साथ 8,896.86 पर बंद हुए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com