बजट पेश होने से पहले बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.45 बजे 111.86 160.67 अंकों की मजबूती के साथ 36,125.69 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 33.50 अंकों की बढ़त के साथ 11,061.20 पर कारोबार करते देखे गए.

बजट पेश होने से पहले बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार

फाइल फोटो

खास बातें

  • सेंसेक्‍स 111 अंकों की मजबूती के साथ खुला
  • निफ्टी 33 अंकों की बढ़त के साथ खुला
  • शेयर बाजारों में गुरुवार को सकारात्मक रुख नजर आया
मुंबई:

वित्त मंत्री अरुण जेटली गुरुवार को वर्ष 2018-19 का आम बजट पेश करने वाले हैं. बजट घोषणा से पहले गुरुवार को देश के शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख नजर आया और बाजार हरे निशान में खुले.

भारत 2018 में चीन को पछाड़ कर फिर बन जाएगा सबसे तेज वृद्धि दर वाली बड़ी अर्थव्यवस्था
 
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.45 बजे 111.86 160.67 अंकों की मजबूती के साथ 36,125.69 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 33.50 अंकों की बढ़त के साथ 11,061.20 पर कारोबार करते देखे गए. बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 83.97 अंकों की बढ़त के साथ 36048.99 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 16.85 अंकों की मजबूती के साथ 11,044.55 पर खुला.

VIDEO: नई ऊंचाई पर बाजार, लेकिन क्या अर्थव्यवस्था में सुधार आया है?
 


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com