यह ख़बर 19 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 31 अंक ऊपर

खास बातें

  • प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 30.66 अंकों की तेजी के साथ 19,121.83 पर और निफ्टी 11.65 अंकों की तेजी के साथ 5,740.75 पर बंद हुए।
मुम्बई:

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 30.66 अंकों की तेजी के साथ 19,121.83 पर और निफ्टी 11.65 अंकों की तेजी के साथ 5,740.75 पर बंद हुए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 0.61 अंकों की तेजी के साथ 19,091.78 पर खुला। सेंसेक्स ने 19,201.92 के ऊपरी और 18,976.19 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में तेजी का रुख देखा गया। भारती एयरटेल (2.18 फीसदी), रिलायंस कम्युनिकेशंस (2.08 फीसदी), एलएंडटी (1.62 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (1.40 फीसदी) और टीसीएस (1.32 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी देखी गई। सेंसेक्स में गिरावट दर्ज करने वाले शेयरों में प्रमुख रहे हीरो होंडा (4.64 फीसदी), भेल (2.37 फीसदी), हिंदुस्तान युनिलीवर (1.20 फीसदी), आईटीसी (1.05 फीसदी) और मारुति सुजुकी (0.82 फीसदी)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 13.10 अंकों की गिरावट के साथ 5,716.00 पर खुला। निफ्टी ने 5,762.95 के ऊपरी और 5,693.25 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी का रुख देखा गया। मिडकैप 25.80 अंकों की तेजी के साथ 7,141.92 पर और स्मॉलकैप 25.59 अंकों की तेजी के साथ 8,762.65 पर बंद हुए। बीएसई के 13 में से आठ सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। प्रौद्योगिकी (0.77 फीसदी), तेल एवं गैस (0.62 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.52 फीसदी), बैंकिंग कम्पनियां (0.50 फीसदी) और रियल्टी (0.36 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। बीएसई में गिरावट दर्ज करने वाले पांच सेक्टरों में रहे तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु (0.89 फीसदी), बिजली (0.86 फीसदी), वाहन (0.39 फीसदी), सार्वजनिक कम्पनियां (0.27 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.25 फीसदी)। बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1389 शेयरों में तेजी और 1476 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 116 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com