खास बातें
- संस्थागत और खुदरा निवेशकों की चुनिंदा लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स करीब 65 अंक की तेजी के साथ खुला।
Mumbai: संस्थागत और खुदरा निवेशकों की चुनिंदा लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स करीब 65 अंक की तेजी के साथ खुला। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 64.48 अंक या 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,356.50 अंक पर खुला। पिछले चार सत्रों में सेंसेक्स में 310 अंक की गिरावट दर्ज की गई है। रिफाइनरी, जमीन-जायदाद के विकास से जुड़ी कंपनियों, उपभोक्ता टिकाउ और बैंकों के शेयरों में मुख्य रूप से तेजी दर्ज की गई। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 18.85 अंक या 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,804.30 पर खुला। कारोबारियों के मुताबिक संस्थागत और खुदरा निवेशकों की चुनिंदा शेयरों की लिवाली से बाजार में तेजी दर्ज की गई।