यह ख़बर 18 फ़रवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 33 अंक ऊपर

खास बातें

  • सेंसेक्स 32.93 अंकों की तेजी के साथ 19,501.08 पर और निफ्टी 10.80 अंकों की तेजी के साथ 5,898.20 पर बंद हुआ।
मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 32.93 अंकों की तेजी के साथ 19,501.08 पर और निफ्टी 10.80 अंकों की तेजी के साथ 5,898.20 पर बंद हुआ।         
      
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 28.10 अंकों की तेजी के साथ 19,496.25 पर खुला और 32.93 अंकों यानी 0.17 फीसदी की तेजी के साथ 19,501.08 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 19,554.48 के ऊपरी और 19,462.92 के निचले स्तर को छुआ।   

सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। टाटा स्टील (2.49 फीसदी), हिंदुस्तान यूनिलीवर (1.89 फीसदी), स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (1.76 फीसदी), एलएंडटी (1.57 फीसदी), एचडीएफसी (1.47 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे जिदल स्टील (1.81 फीसदी), कोल इंडिया (1.77 फीसदी), ओएनजीसी (1.35 फीसदी), डॉ रेड्डीज लैब (1.24 फीसदी), बजाज ऑटो (1.17 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 1.25 अंकों की तेजी के साथ 5,888.65 पर खुला और 10.80 अंकों यानी 0.18 फीसदी की तेजी के साथ 5,898.20 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 5,911.00 के ऊपरी और 5,878.45 पर बंद हुआ।    
              
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 27.81 अंकों की तेजी के साथ 6,654.67 पर और स्मॉलकैप 46.56 अंकों की तेजी के साथ 6,587.48 पर बंद हुआ।       
       
बीएसई के 13 में नौ सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। रियल्टी (2.08 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.18 फीसदी),  बिजली (1.03 फीसदी), धातु (0.49 फीसदी) और सार्वजनिक कम्पनी (0.33 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।     
      
बीएसई के सूचना प्रौद्योगिकी (0.49 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.47 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.22 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.03 फीसदी) सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1245 शेयरों में तेजी और 860 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई जबकि 874 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।