यह ख़बर 06 नवंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

एसबीआई ने कर्ज पर ब्याज में 0.20 प्रतिशत की वृद्धि की

नई दिल्ली:

अब कार और मकान लेना मंहगा हो सकता है। देश के सबसे बड़े वाणिज्यिक बैंक,भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कर्ज पर ब्याज 0.20 प्रतिशत बढ़ा दिया है जो कल से लागू होगी।

एसबीआई ने आज एक विज्ञप्ति में कहा कि उसने अपने कर्जे पर न्यूनतम ब्याज दर बढ़ाकर 10 प्रतिशत कर दी जो अब तक 9.80 प्रतिशत थी।

इसी तरह एसबीआई ने ऋण पर मानक प्रधान दर (बीपीएलआर) 0.20 प्रतिशत बढ़ाकर 14.75 प्रतिशत कर दी है। यह इससे पहले 14.55 प्रतिशत थी।

एसबीआई की देखा देखी सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के अन्य बैंक भी कर्ज महंगा कर सकते हैं।

यह फैसला एचडीएफसी द्वारा आधार दर में 0.20 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर 10 प्रतिशत किए जाने के एक दिन बाद किया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इसी महीने एसबीआई ने चुनिंदा परिपक्वता वाली सावधि जमा पर बयाज दर में 0.20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी।