स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का दावा, हमारे 95 प्रतिशत एटीएम काम कर रहे हैं

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का दावा, हमारे 95 प्रतिशत एटीएम काम कर रहे हैं

प्रतीकात्मक तस्वीर

खास बातें

  • एसबीआई की 95 प्रतिशत एटीएम काम कर रही हैं
  • 140 मशीनों को नए 2,000 के नोट के अनुरूप ढाला जा चुका
  • SBI में उसके पांच सहयोगी बैंक भी शामिल हैं
मुंबई:

देश के सबसे बड़े भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने दावा किया कि एसबीआई समूह की 95 प्रतिशत ऑटोमैटिक टेलर मशीनें यानी एटीएम काम कर रही हैं. 140 मशीनों को नए 2,000 के नोट के अनुरूप व्यवस्थित किया गया है.

एसबीआई समूह में उसके पांच सहयोगी बैंक भी शामिल हैं. समूह के 55,000 एटीएम, 7,000 नकदी जमा करने वाली मशीनें (सीडीएम) हैं. एसबीआई की अकेले 17,000 शाखाएं हैं.

एसबीआई के प्रबंध निदेशक रजनीश कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘एसबीआई समूह के करीब 95 प्रतिशत एटीएम काम कर रहे हैं. किसी भी समय पर 47,000 से 48,000 एटीएम में से 41,000 से 42,000 एटीएम काम कर रहे हैं.’’

 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com