SEBI ने Sai Silks को IPO के जरिये 1,200 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी

Sai Silks IPO: साई सिल्क्स दक्षिण भारत की प्रमुख एथनिक अपेरियल रिटेलर्स में से एक है. फिलहाल देश भर में इसके 50 स्टोर संचालित किए जा रहे हैं.

SEBI ने Sai Silks को IPO के जरिये 1,200 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी

कंपनी ने जुलाई में SEBI के पास आईपीओ से जुड़े डॉक्यूमेंट्स जमा किए थे.

नई दिल्ली:

Sai Silks IPO: एथनिक अपेरियल रिटेलर साई सिल्क्स (कलामंदिर) लिमिटेड को सिक्युरिटीज एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) से इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के जरिये 1,200 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी मिल गई है. मार्केट रेगुलेटर ने मंगलवार को अपनी वेबसाइट पर कंपनी को IPO लाने की मंजूरी देने की जानकारी दी. इस तरह साई सिल्क्स द्वारा IPO लॉन्च करने का रास्ता साफ हो गया है. कंपनी द्वारा SEBI के पास जमा कराए गए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के अनुसार, इस IPO  के तहत 600 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर जारी किए जाएंगे.

इसके साथ ही इश्यू में प्रमोटर्स की तरफ से 18,048,440 इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी.

आईपीओ के जरिये करीब 1,200 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद

बाजार सूत्रों के मुताबिक, इस इश्यू से साई सिल्क्स को करीब 1,200 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है. कंपनी नए शेयरों की बिक्री से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल 25 नए स्टोर खोलने, दो गोदाम बनाने और वर्कंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने में करेगी. इसके साथ ही कंपनी ने बताया कि आईपीओ के जरिये जुटाए गए फंड का इस्तेमाल कर्ज के भुगतान और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी  किया जाएगा. फिलहाल देश भर में इसके 50 स्टोर संचालित किए जा रहे हैं.

कंपनी ने 7 नवंबर को ऑब्जर्वेशन लेटर किया हासिल

मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स,एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज और एचडीएफसी बैंक इस इश्यू के बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं. जुलाई में कंपनी ने SEBI के पास आईपीओ से जुड़े डॉक्यूमेंट्स जमा किए थे. जिसके बाद कंपनी ने 7 नवंबर को ऑब्जर्वेशन लेटर हासिल किया. आपको बता दें कि किसी भी कंपनी के लिए आईपीओ जारी करने से पहले ऑब्जर्वेशन लेटर प्राप्त करना अनिवार्य होता है.

देश भर में साई सिल्क्स के 50 स्टोर हो रहे हैं संचालित

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

साई सिल्क्स दक्षिण भारत की प्रमुख एथनिक अपेरियल रिटेलर्स में से एक है. यह चार फॉर्मेट्स में अपने स्टोर का संचालन करती है. कंपनी कलामंदिर, वर महालक्ष्मी सिल्क्स, मंदिर और केएलएम फैशन मॉल के जरिये अलग-अलग सेगमेंट में प्रोडक्ट्स की पेशकश करती है. इन सेगमेंट में प्रीमियम एथनिक फैशन, मिडिल इनकम एथनिक फैशन और वैल्यू फैशन शामिल हैं. फिलहाल कंपनी के स्टोर्स चार प्रमुख दक्षिण भारतीय राज्यों – आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में मौजूद हैं. वहीं, देश भर में इसके 50 स्टोर संचालित किए जा रहे हैं.



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)