यह ख़बर 18 मार्च, 2013 को प्रकाशित हुई थी

शुरुआती कारोबार में रुपया 34 पैसे कमजोर

खास बातें

  • अन्य विदेशी मुद्राओं की तुलना में डालर की मजबूती और निर्यातकों की ओर से डालर की मांग बढ़ने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार(फारेक्स) में सोमवार को डॉलर की तुलना में रुपया 34 पैसे कमजोर होकर 54.35 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।
मुंबई:

अन्य विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती और निर्यातकों की ओर से डॉलर की मांग बढ़ने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार(फारेक्स) में सोमवार को डॉलर की तुलना में रुपया 34 पैसे कमजोर होकर 54.35 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।

पिछले कारोबारी सत्र के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 34 पैसे सुधरकर 54.01 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था, जो आज के शुरुआती कारोबार में 34 पैसे कमजोर होकर 54.35 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

फारेक्स कारोबारियों ने बताया कि एशियाई बाजार में कमजोर रुख के बीच घरेलू बाजार की कमजोरी से भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई। उन्होंने बताया कि अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती और निर्यातकों की ओर से डॉलर मांग बढ़ने के कारण रुपये में गिरावट आई।