यह ख़बर 22 फ़रवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे मजबूत

खास बातें

  • निर्यातकों की डॉलर बिकवाली से रुपया आज शुरुआती कारोबार में चार पैसे की बढ़त के साथ 54.43 अंक पर खुला।
मुंबई:

निर्यातकों की डॉलर बिकवाली से रुपया आज शुरुआती कारोबार में चार पैसे की बढ़त के साथ 54.43 अंक पर खुला।

कारोबारियों के अनुसार, अमेरिकी करेंसी के मुकाबले यूरो के मजबूत होने से भी रुपये की धारणा पर असर पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया गुरुवार को 40 पैसे की गिरावट के साथ एक माह के निम्न स्तर 54.47 पर बंद हुआ था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इधर, बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 25.83 अंक की गिरावट के साथ 19,299.53 अंक पर खुला।