यह ख़बर 17 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

डॉलर की तुलना में रुपया चार महीने के उच्चतम स्तर पर

खास बातें

  • निर्यातकों और कुछ बैंकों की डॉलर बिकवाली से अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में शुरुआती कारोबार में रुपया 50 पैसे की बढ़त के साथ 53.80 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला।
मुंबई:

डॉलर के मुकाबले रुपया आज चार महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। निर्यातकों और कुछ बैंकों की डॉलर बिकवाली से अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में शुरुआती कारोबार में रुपया 50 पैसे की बढ़त के साथ 53.80 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला।

फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि शेयर बाजारों में तेजी के बीच निर्यातकों और बैंकों की डॉलर बिकवाली से रुपये की धारणा मजबूत हुई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 113 पैसे की तेजी के साथ 54.30 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com