यह ख़बर 27 अगस्त, 2013 को प्रकाशित हुई थी

रुपये की हालत पस्त : सरकार कर रही मुद्रा अदला-बदली पर विचार

खास बातें

  • दो बिजनेस चैनलों की खबर के अनुसार जरूरत के अनुसार अन्य देशों से भारत सरकार मुद्रा की अदला-बदली की योजना बना रही है। एक चैनल ने वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा के हवाले से कहा है कि भारत सरकार एक टास्क फोर्स बनाकर यह देखेगी की मुद्रा की अदला-बदली की योजना कैसे
नई दिल्ली:

दो बिजनेस चैनलों की खबर के अनुसार जरूरत के अनुसार अन्य देशों से भारत सरकार मुद्रा की अदला-बदली की योजना बना रही है।

एक चैनल ने वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा के हवाले से कहा है कि भारत सरकार एक टास्क फोर्स बनाकर यह देखेगी की मुद्रा की अदला-बदली की योजना कैसे लागू की जाए।

वहीं, दूसरी तरफ एक चैनल ने वाणिज्य सचिव एसआर राव के हवाले से कहा कि सरकार व्यापारिक सहयोगी देशों के साथ मुद्रा अदली बदली पर की योजना पर विचार करेगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मुद्रा बाजार में कारोबार के दौरान डॉलर की तुलना में भारतीय रुपये की हालत काफी पस्ता हो गई। आज रुपया 66.075 तक गिर गया।