यह ख़बर 12 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के बीच रुपये में 15 पैसे की तेजी

खास बातें

  • यूरो और अन्य विदेशी मुद्रा के मुकाबले अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के बीच आज अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 15 पैसे की मजबूती के साथ 55.19 के स्तर पर पहुंच गया।
मुंबई:

यूरो और अन्य विदेशी मुद्रा के मुकाबले अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के बीच आज अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 15 पैसे की मजबूती के साथ 55.19 के स्तर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा डीलरों ने कहा कि जर्मन अदालत के यूरो क्षेत्र के लिए राहत पैकेज पर आने वाले फैसले से पहले यूरो में मजबूती और शेयर बाजार में तेजी से रुपये को समर्थन मिला।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 10 पैसे की मजबूती के साथ 55.34 के स्तर पर बंद हुआ।