रुपया शुरुआती कारोबार में 37 पैसे मजबूत

रुपया शुरुआती कारोबार में 37 पैसे मजबूत

मुंबई:

रुपया अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डालर के मुकाबले 37 पैसे की मजबूती के साथ 66.88 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोष प्रवाह के बीच निर्यातकों की ओर से डालर की बिकवाली से रुपए के रझान में तेजी आई।उन्होंने कहा कि इसके अलावा अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डालर में नरमी और घरेलू शेयर बाजार में शुरआती तेजी से भी रुपए को मदद मिली। शुक्रवार को रुपया चार पैसे की तेजी के साथ 67.25 पर बंद हुआ था।

बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरआती कारोबार में 58.39 अंक या 0.21 प्रतिशत चढ़कर 26,901.42 पर चल रहा था।

 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com