यह ख़बर 04 फ़रवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे मजबूत

खास बातें

  • सतत पूंजी प्रवाह के बीच निर्यातकों द्वारा डॉलर की बिकवाली से रुपया आज अमेरिकी करेंसी के मुकाबले 26 पैसे मजबूत होकर साढ़े तीन महीने के उच्च स्तर 52.93 पर खुला।
मुंबई:

सतत पूंजी प्रवाह के बीच निर्यातकों द्वारा डॉलर की बिकवाली से रुपया आज अमेरिकी करेंसी के मुकाबले 26 पैसे मजबूत होकर साढ़े तीन महीने के उच्च स्तर 52.93 पर खुला।

इसके अलावा घरेलू शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत से भी रुपये की धारणा पर असर पड़ा, हालांकि डॉलर के मुकाबले येन के कमजोर होने से रुपये की तेजी पर कुछ अंकुश लगा। इससे पहले, शुक्रवार को रुपया 3 पैसे मजबूत होकर 53.19 पर बंद हुआ था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इधर, बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 121.41 अंक या 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,902.60 अंक पर बंद हुआ।