यह ख़बर 21 अगस्त, 2013 को प्रकाशित हुई थी

रुपया महीनेभर में डॉलर के मुकाबले 70 तक गिर सकता है : ड्यूश बैंक

खास बातें

  • ड्यूश बैंक ने एक अनुसंधान पत्र में कहा है कि भारतीय रुपया महीनेभर में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गिरकर 70 के स्तर पर पहुंच सकता है। रुपया बुधवार को अपराह्न अभूतपूर्व गिरावट के साथ 64.45 प्रति डॉलर के स्तर तक चला गया था।
नई दिल्ली:

ड्यूश बैंक ने एक अनुसंधान पत्र में कहा है कि भारतीय रुपया महीनेभर में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गिरकर 70 के स्तर पर पहुंच सकता है।

रुपया बुधवार को अपराह्न अभूतपूर्व गिरावट के साथ 64.45 प्रति डॉलर के स्तर तक चला गया था।

जर्मनी के प्रमुख बैंक की इस रपट में कहा गया है, ‘‘मूल रूप से रुपये का मूल्य कम है और इस समय यह संतुलन स्तर से बहुत दूर चला गया है।’’ बैंक ने कहा ‘‘गहरी निराशा के माहौल में मुद्राओं में भारी गिरावट हो सकती है और ऐसा लंबे समय तक हो सकता है। हमें आशंका है कि भारत ऐसे दायरे में प्रवेश कर रहा है।’’

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

ड्यूश बैंक ने कहा ‘हमारा मानना है कि रुपया महीनेभर में 70 के स्तर पर पहुंच सकता है, हालांकि हमें उम्मीद है कि साल के अंत तक इसमें कुछ सुधार होगा।’