रिजर्व बैंक ने ‘प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट’ सीमा बढ़ाकर 20,000 रुपये की

रिजर्व बैंक ने ‘प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट’ सीमा बढ़ाकर 20,000 रुपये की

प्रतीकात्मक तस्वीर

मुंबई:

रिजर्व बैंक ने लोगों को हो रही नकदी की समस्या को देखते हुए छोटे व्यापारियों के लिये विशेष वितरण व्यवस्था पेश की और ‘प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट’ (पीपीआई) के लिये सीमा दोगुनी कर 20,000 रुपये कर दी.

डिजिटल साधनों के जरिये लोगों की लेन-देन की जरूरतों को पूरा करने के लिये रिजर्व बैंक ने ये अतिरिक्त कदम उठाये हैं. उल्लेखनीय है कि सरकार ने कालाधन पर अंकुश लगाने के लिये आठ नवंबर को 500 और 1,000 रपये के नोट पर पाबंदी लगा दी है.

इस निर्णय से बैंकों में नोट जमा करने एवं उसे बदलने के लिये भारी भीड़ लग रही है। ऐसे में लोगों को लेन-देन को आसान बनाने के लिये कई पहल किये जा रहे हैं.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com