खास बातें
- प्रणब का बयान आईआईपी के ताजा आंकड़े जारी होने के बाद आया है जिसके अनुसार मई में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर घटकर 5.6% पर आ गई है।
New Delhi: उद्योग मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि मई के औद्योगिक वृद्धि के आंकड़े उत्साहजनक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार विनिर्माण क्षेत्र की उत्पादकता बढ़ाने के लिए कदम उठाने की तैयारी में है। यहां राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा आयोजित एक बैठक में उन्होंने संवाददाताओं से कहा, यह (औद्योगिक उत्पादन सूचकांक) उत्साहजनक नहीं है.. हालांकि, उन्होंने कहा कि केवल एक-दो माह के आंकड़ों के आधार को रूझान नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा, मैं सामान्यतौर यह नहीं मानता कि मासिक और साप्ताहिक आंकड़ों को वास्तविक रुझान के रूप में देखा जाना चाहिए। कम से कम तिमाही आंकड़ों को ध्यान में रखना होगा अन्यथा समस्याएं पैदा होंगी। वित्त मंत्री का बयान आईआईपी के ताजा आंकड़े जारी होने के बाद आया है जिसके अनुसार मई में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर घटकर 5.6 प्रतिशत पर आ गई जो बीते साल की इसी अवधि में 8.5 प्रतिशत थी। विनिर्माण एवं खनन क्षेत्र के निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार में नरमी आई।