यह ख़बर 05 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

बिजली की शुल्क दरें ईंधन कीमतों के अनुसार तय हों : अंबानी

खास बातें

  • रिलायंस पावर के चेयरमैन अनिल अंबानी ने कहा कि बिजली की शुल्क दरें ईंधन कीमतों को प्रतिबिंबित करने वाली हों ताकि यह सुनिश्चित हो कि बिजली उत्पादक व वितरण कंपनियां इस उद्योग में बनी रहें।
मुंबई:

रिलायंस पावर के चेयरमैन अनिल अंबानी ने कहा कि बिजली की शुल्क दरें ईंधन कीमतों को प्रतिबिंबित करने वाली हों ताकि यह सुनिश्चित हो कि बिजली उत्पादक व वितरण कंपनियां इस उद्योग में बनी रहें।

अंबानी ने कंपनी की सालाना आम बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ईंधन कीमतों की वास्तविकता को प्रतिबिंबित करते हुए बिजली शुल्क दरों में वृद्धि होनी चाहिए। अगर बिजली क्षेत्र को स्वस्थ बनाए रखना है तो यह जरूरी है कि उत्पादन कंपनियों को उनकी दरों का भुगतान सुनिश्चित हो। उन्होंने बिजली क्षेत्र की चुनौतियों से निपटने के लिए साफ और स्पष्ट कार्यनीति पर जोर देते हुए कहा कि इस क्षेत्र के समक्ष ईंधन की कमी, जल उपलब्धता सहित अनेक समस्याएं हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com