खास बातें
- दिल्ली के लोगों को आज से बिजली के लिए अपनी जेब और ढीली करनी पड़ेगी, क्योंकि बिजली नियामक आयोग यानी डीईआरसी ने बिजली की दरें तीन फीसदी तक बढ़ा दी हैं।
नई दिल्ली: दिल्ली के लोगों को आज से बिजली के लिए अपनी जेब और ढीली करनी पड़ेगी, क्योंकि बिजली नियामक आयोग यानी डीईआरसी ने बिजली की दरें तीन फीसदी तक बढ़ा दी हैं।
कंपनियों ने पिछले साल अक्टूबर से दिसंबर के दौरान बिजली खरीदने के लिए जो ज्यादा कीमतें चुकाईं, उसकी भरपाई के लिए ये शुल्क लगाया गया है। डीईआरसी के नए आदेश के मुताबिक 1 फरवरी से लेकर 30 अप्रैल तक उपभोक्ताओं को बिजली की ज्यादा कीमत देनी होगी।
बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड और बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड के ग्राहकों के लिए तीन फीसदी की वृद्धि होगी, जबकि टाटा पावर डेल्ही डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के उपभोक्ताओं के लिए लिए डेढ़ फीसदी बढ़ोतरी होगी। डीईआरसी के सचिव जयश्री रघुरमन ने कहा कि यह बढ़ोतरी तीन महीने के लिए है। इसके बाद समीक्षा की जाएगी।