Fuel Price: कच्चे तेल के लगातार गिर रहे दाम, पेट्रोल-डीजल के रेट अब भी स्थिर

Petrol, Diesel Price Today: दुनिया के सबसे बड़े तेल उपभोक्ता देश अमेरिका में मंदी की चर्चा के बाद से हाल के दिनों में ईंधन के दाम कम होने शुरू हुए हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम पिछले कुछ समय से स्थिर बने हुए हैं.

Fuel Price: कच्चे तेल के लगातार गिर रहे दाम, पेट्रोल-डीजल के रेट अब भी स्थिर

कच्चे तेल के दामों में लगातार गिरावट के बीच पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर बने हुए हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली:

अंतरराष्ट्रीय बाजार में जहां कच्चा तेल पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट देख रहा है, वहीं, देश में पेट्रोल-डीजल के दाम अब भी स्थिर चल रहे हैं. अभी बीते दिन पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एलपीजी के दाम बढ़ाए जाने पर सवालों को लेकर कहा था कि गैस कीमतों को अलग कर नहीं देखा जा सकता और अंतरराष्ट्रीय तेल बाजारों में उतार-चढ़ाव के बावजूद ईंधन कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. कच्चा तेल अभी बुधवार को अप्रैल के बाद पहली बार 100 डॉलर के नीचे आया था. हालांकि, इसके बाद कीमतें ऊपर चढ़ गई थीं. 

क्रूड लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट के साथ बंद हो सकता है. शुक्रवार को तड़के भी इसमें गिरावट देखी गई. अमेरिका में मंदी और सप्लाई की चिंताओं के बीच ब्रेंट क्रूड फ्यूचर में 0.4% की गिरावट आई और इसकी कीमत 104.26 डॉलर प्रति बैरल पर दर्ज हुई थी. गुरुवार को क्रूड में लगभग 4% की तेजी आई थी. 

बता दें कि रूस के इस साल फरवरी में यूक्रेन पर हमले से आपूर्ति बाधित होने की आशंका में अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल और गैस के दाम बढ़े हैं. दुनिया के सबसे बड़े तेल उपभोक्ता देश अमेरिका में मंदी की चर्चा के बाद से हाल के दिनों में ईंधन के दाम कम होने शुरू हुए हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम पिछले कुछ समय से स्थिर बने हुए हैं. मई में सरकार ने बढ़ती महंगाई को काबू में लाने के लिये पेट्रोल पर आठ रुपये प्रति लीटर तथा डीजल पर छह रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी.

एक बार पेट्रोल-डीजल के मौजूदा रेट पर नजर डाल लेते हैं-

शहरपेट्रोलडीज़ल
दिल्ली96.7289.62
कोलकाता106.0392.76
मुंबई111.3597.28
चेन्नई102.6394.24
नोएडा96.7989.96
लखनऊ96.7989.76
पटना107.2494.04
जयपुर108.4893.72
स्रोत : इंडियन ऑयल

ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल के दाम

देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित किए जाते हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं. अच्छी बात है कि  आप घर बैठे ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

Video : कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट, 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आए दाम