Petrol Diesel Price : कच्चा तेल उछला, यहां आज भी नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, देखें रेट

Petrol Diesel Price on 17th December, 2021 : चूंकि देश के अधिकतर शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम अब भी बहुत महंगे बिक रहे हैं, ऐसे में ये उम्मीद लाजिमी है कि तेल के दामों में और राहत मिले, लेकिन फिलहाल इसके कोई आसार नहीं लग रहे हैं.

Petrol Diesel Price : कच्चा तेल उछला, यहां आज भी नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, देखें रेट

Petrol, Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के दाम आज भी स्थिर. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली:

Fuel Price Today : कच्चे तेल के बाजार में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई है. गुरुवार को वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 1.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 74.71 डॉलर प्रति बैरल हो गई थी. लेकिन इस बीच घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार स्थिर चल रहे हैं. शुक्रवार यानी 17 दिसंबर, 2021 को देश में फिर तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. चूंकि देश के अधिकतर शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम अब भी बहुत महंगे बिक रहे हैं, ऐसे में ये उम्मीद लाजिमी है कि तेल के दामों में और राहत मिले, लेकिन फिलहाल इसके कोई आसार नहीं लग रहे हैं. 

देश में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम कच्चे तेल के बाजार के दामों के मुताबिक 15 दिनों के रोलिंग औसत पर घटते-बढ़ते हैं. पिछले महीने के अंत तक ब्रेंट क्रूड ऑयल गिरकर 70 डॉलर तक आया था, लेकिन पिछले दो हफ्तो से तेल में एक सतत मजबूती बनी हुई है, ऐसे में तेल के घरेलू दाम घटेंगे या नहींं, इसपर कुछ कहा नहीं जा सकता.

अब चलिए एक बार देख लेते हैं तेल के दाम अलग-अलग शहरों में क्या चल रहे हैं.

बड़े शहरों में क्या चल रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली: पेट्रोल – ₹95.41 प्रति लीटर; डीजल - ₹86.67 प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल – ₹109.98 प्रति लीटर; डीजल – ₹94.14 प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल – ₹104.67 प्रति लीटर; डीजल – ₹89.79 प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल – 101.40 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹91.43 प्रति लीटर

नोएडा: पेट्रोल – ₹95.51 प्रति लीटर; डीजल – ₹87.01 प्रति लीटर

भोपाल: पेट्रोल – ₹107.23 प्रति लीटर; डीजल – ₹90.87 प्रति लीटर

बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹100.58 प्रति लीटर; डीजल – ₹85.01 प्रति लीटर

लखनऊ: पेट्रोल- 95.28 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 86.80 रुपये प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹94.23 प्रति लीटर; डीजल – 80.90 रुपये प्रति लीटर

चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पेट्रोल-डीजल की कीमतें विदेशी मुद्रा बाजार और क्रूड ऑयल की कीमतों के हिसाब से देश में रोज बदलती हैं. अच्छी बात है कि आप घर बैठे-बैठे तेल की कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके लिए आपको मैसेज में लिखना होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर का कोड. साथ ही आप अपने इलाके का RSP कोड इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर के भी चेक कर सकते हैं. मैसेज भेजने के बाद आपके फोन में ईंधन के ताजे भाव का अलर्ट आ जाएगा.