Petrol Diesel Price Today : लगातार दूसरे दिन पेट्रोल, डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, चेक करें रेट्स

Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद ईंधन की दरें चार महीने से अधिक समय तक स्थिर रहीं, लेकिन 22 मार्च को ये खत्म हो गया. इसके बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल मिलाकर 14 बार बढ़ीं. तब से अब तक पेट्रोल की कीमतों में करीब 10 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है.

Petrol Diesel Price Today :  लगातार दूसरे दिन पेट्रोल, डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, चेक करें रेट्स

Petrol Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन कोई बढ़ोतरी नहीं... (फाइल फोटो)

17 दिनों में 14 बार बढ़ोतरी के बाद मेट्रो सिटीज में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन ईंधन ( Petrol Diesel Price) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ. दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत ₹105.41 है, जबकि डीजल ₹96.67 प्रति लीटर पर बिक रहा है. मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है, जबकि डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. चार मेट्रो सिटीज में मुंबई में ईंधन की कीमतें सबसे ज्यादा हैं.वैट के कारण राज्यों में कीमतें अलग-अलग हैं.

बता दें कि कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद ईंधन की दरें चार महीने से अधिक समय तक स्थिर रहीं, लेकिन 22 मार्च को ये खत्म हो गया. इसके बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल मिलाकर 14 बार बढ़ीं. तब से अब तक पेट्रोल की कीमतों में करीब 10 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है.

  • दिल्ली में पेट्रोल की कीमत- 105.41 
  • दिल्ली में डीजल की कीमत- 96.67 
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत- 120.51
  • मुंबई में डीजल की कीमत-104.77
  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत-110.85 
  • चेन्नई में डीजल की कीमत-100.94
  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत- 115.12
  • कोलकाता में डीजल की कीमत-99.83
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित होते हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं. आप घर बैठे भी ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. आपका मैसेज होगा 'RSP-पेट्रोल पंप का कोड'. ये कोड आपको इंडियन ऑयल के इस पेज से मिल जाएगी.