Petrol, Diesel Price Today: कच्चा तेल फिर मजबूत, पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट यहां से चेक कर लें

Petrol, Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम सरकारी तेल कंपनियों की ओर से अप्रैल से ही स्थिर रखे गए हैं. नरम डॉलर और सप्लाई की चिंताओं को देखते हुए क्रूड ऑयल प्राइस में शुक्रवार को तड़के तेजी आई है. 

Petrol, Diesel Price Today: कच्चा तेल फिर मजबूत, पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट यहां से चेक कर लें

Petrol, Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के दाम आज भी स्थिर. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली:

Fuel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दामों में आज शुक्रवार, 29 जुलाई, 2022 को कोई बदलाव नहीं है. आज भी तेल के घरेलू दाम स्थिर बने हुए हैं. पिछले कुछ दिनों में कच्चा तेल मजबूती दिखा रहा है. हालांकि जून-जुलाई में इसमें गिरावट भी देखी गई है लेकिन पेट्रोल-डीजल के दाम सरकारी तेल कंपनियों की ओर से अप्रैल से ही स्थिर रखे गए हैं. नरम डॉलर और सप्लाई की चिंताओं को देखते हुए क्रूड ऑयल प्राइस में शुक्रवार को तड़के तेजी आई है. 

गुरुवार को बाजार में नरमी दिखी थी, लेकिन देर रात अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड में 0.8% की तेजी लेकर 108 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. वहीं, यूएस डब्लूटीआई क्रूड फ्यूचर 1.1% की तेजी के सात 97.51 डॉलर प्रति बैरल पर था. 

लगातार दूसरे हफ्ते ब्रेंट क्रूड एक सप्ताह में 5 फीसदी की तेजी दर्ज करने जा रहा है. डब्लूटीआई भी इस हफ्ते 3 फीसदी तेजी दर्ज कर सकता है.

अब पेट्रोल-डीजल के घरेलू दाम एक बार अलग-अलग शहरों में चेक कर लेते हैं- 

शहरपेट्रोलडीज़ल
दिल्ली96.7289.62
कोलकाता106.0392.76
मुंबई106.3594.28
चेन्नई102.6394.24
नोएडा96.7989.96
लखनऊ96.7989.76
पटना107.2494.04
जयपुर108.4893.72
स्रोत : इंडियन ऑयल

चेक कर लीजिए अपने शहर में तेल के दाम

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित होते हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं. आप घर बैठे भी ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. आपका मैसेज होगा 'RSP-पेट्रोल पंप का कोड'. ये कोड आपको इंडियन ऑयल के इस पेज से https://iocl.com/petrol-diesel-price मिल जाएगा.