Petrol, Diesel Price : कच्चे तेल में जबरदस्त तेजी, यहां पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव नहीं

Petrol, Diesel Price on 29th December, 2021 : ब्रेंट क्रूड का दाम 79 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचने में कामयाब रहा है. वहीं, भारत में ईंधन तेल के दामों में लगभग दो महीनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार स्थिर रख रही हैं.

Petrol, Diesel Price : कच्चे तेल में जबरदस्त तेजी, यहां पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव नहीं

Petrol-Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के दामों में आज भी कोई बदलाव नहीं. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली:

Fuel Price in India : कच्चे तेल के बाजार में तेजी से ब्रेंट क्रूड का दाम 79 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचने में कामयाब रहा है. वहीं, भारत में ईंधन तेल के दामों में लगभग दो महीनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार स्थिर रख रही हैं. हालांकि, कई शहरों में पेट्रोल अब भी 100 रुपये प्रति लीटर की दर से ऊपर बिक रहा है. दिल्ली अकेला ऐसा महानगर है, जहां पेट्रोल 100 रुपये के नीचे बिक रहा है. 

अगर कच्चे तेल के दामों पर नजर डालें तो मंगलवार को वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड का दाम 0.42 प्रतिशत बढ़कर 78.93 डॉलर प्रति बैरल हो गया. वहीं,  ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 0.57 प्रतिशत की तेजी के साथ 79.05 डॉलर प्रति बैरल हो गई.  न्यूयॉर्क में वेस्ट टैक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल का दाम 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 75.97 डॉलर प्रति बैरल हो गया.

पेट्रोल-डीजल के रेट

दिल्ली: पेट्रोल – ₹95.41 प्रति लीटर; डीजल - ₹86.67 प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल – ₹109.98 प्रति लीटर; डीजल – ₹94.14 प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल – ₹104.67 प्रति लीटर; डीजल – ₹89.79 प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल – 101.40 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹91.43 प्रति लीटर

नोएडा: पेट्रोल – ₹95.51 प्रति लीटर; डीजल – ₹87.01 प्रति लीटर

भोपाल: पेट्रोल – ₹107.23 प्रति लीटर; डीजल – ₹90.87 प्रति लीटर

बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹100.58 प्रति लीटर; डीजल – ₹85.01 प्रति लीटर

लखनऊ: पेट्रोल- 95.28 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 86.80 रुपये प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹94.23 प्रति लीटर; डीजल – 80.90 रुपये प्रति लीटर

ऐसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

आप घर बैठे ईंधन की कीमत पता कर सकते हैं. इसके लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके लिए आपको मैसेज में लिखना होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर का कोड. अपने इलाके का RSP कोड जानने के लिए आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर के भी चेक कर सकते हैं. इसके बाद मैसेज के जरिये आपको ईंधन के ताजे भाव का अलर्ट आ जाएगा.