Petrol-Diesel Price Today : 50 दिनों से नहीं बदले हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, कच्चा तेल 75 डॉलर के ऊपर

Petrol-Diesel Price : लगभग 50 दिनों से देश में तेल के दाम स्थिर चल रहे हैं. हालांकि, राजधानी दिल्ली में 2 दिसंबर को पेट्रोल आठ रुपये सस्ता हुआ था, लेकिन 3 नवंबर के बाद से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पूरे देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई संशोधित नहीं किया है.

Petrol-Diesel Price Today : 50 दिनों से नहीं बदले हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, कच्चा तेल 75 डॉलर के ऊपर

Petrol-Diesel Price : 50 दिनों से देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं.

नई दिल्ली:

Fuel Price Today : कच्चे तेल के बाजार में फिर से गिरावट दर्ज हुई है. हालांकि, ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 75 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंचने में कामयाब रही है. वहीं, घरेलू बाजार की बात करें तो शुक्रवार यानी 24 दिसंबर, 2021 को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. लगभग 50 दिनों से देश में तेल के दाम स्थिर चल रहे हैं. हालांकि, राजधानी दिल्ली में 2 दिसंबर को पेट्रोल आठ रुपये सस्ता हुआ था, लेकिन 3 नवंबर के बाद से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पूरे देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई संशोधित नहीं किया है.

अगर कच्चे तेल के दामों की बात करें तो गुरुवार की शाम तक वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड का दाम 0.35 प्रतिशत घटकर 75.03 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. वहीं, वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टैक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल का दाम 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.51 डॉलर प्रति बैरल रह गया.

अब आइए एक बार देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के मौजूदा रेट देख लेते हैं.

पेट्रोल-डीजल के रेट

दिल्ली: पेट्रोल – ₹95.41 प्रति लीटर; डीजल - ₹86.67 प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल – ₹109.98 प्रति लीटर; डीजल – ₹94.14 प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल – ₹104.67 प्रति लीटर; डीजल – ₹89.79 प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल – 101.40 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹91.43 प्रति लीटर

नोएडा: पेट्रोल – ₹95.51 प्रति लीटर; डीजल – ₹87.01 प्रति लीटर

भोपाल: पेट्रोल – ₹107.23 प्रति लीटर; डीजल – ₹90.87 प्रति लीटर

बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹100.58 प्रति लीटर; डीजल – ₹85.01 प्रति लीटर

लखनऊ: पेट्रोल- 95.28 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 86.80 रुपये प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹94.23 प्रति लीटर; डीजल – 80.90 रुपये प्रति लीटर

ऐसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

आप घर बैठे रोज बदलते ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. इसके लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके लिए आपको मैसेज में लिखना होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर का कोड. अपने इलाके का RSP कोड जानने के लिए आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर के भी चेक कर सकते हैं. इसके बाद मैसेज के जरिये आपको ईंधन के ताजे भाव का अलर्ट आ जाएगा.