पेट्रोल और डीजल की कीमतें लंबे समय से स्थिर हैं...
नई दिल्ली: तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बदले हैं. पिछले कुछ समय से लगातार सरकारी तेल कंपनियां तेल के दाम स्थिर रख रही हैं. इससे पहले 21 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटाने का केंद्र सरकार की ओर से ऐलान किया गया था. इसके बाद पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी आई थी. इसके बाद से ही पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं.
पांच साल बाद वाहनों में होगा हरित ईंधन का इस्तेमाल : गडकरी
वहीं सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पांच साल बाद देश में सभी वाहनों में हरित ईंधन के इस्तेमाल होने का भरोसा जताया है.उन्होंने उम्मीद जताई है कि आने वाले सालों में वाहनों में पेट्रोल की उपयोगिता पूरी तरह से खत्म हो जाएगी. गडकरी ने बृहस्पतिवार यानी सात जुलाई को महाराष्ट्र के अकोला में एक बयान में यह बात कही.यहां भाषण के दौरान उन्होंने हरित हाइड्रोजन, एथेऩॉल और अन्य हरित ईंधन के उपयोग पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि पांच साल बाद देश से पेट्रोल खत्म हो जाएगा। आपकी कारें और स्कूटर पूरी तरह हरित हाइड्रोजन, एथेनॉल, सीएनजी या एलएनजी पर आधारित होंगे. गडकरी ने कृषि शोधकर्ताओं और विशेषज्ञों से अगले पांच वर्षों में कृषि वृद्धि दर को 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने के लिए काम करने की भी अपील की.

चेक कर लीजिए अपने शहर में तेल के दाम देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित होते हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं. आप घर बैठे भी ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. आपका मैसेज होगा 'RSP-पेट्रोल पंप का कोड'. ये कोड आपको इंडियन ऑयल के इस पेज से मिल जाएगा.
(इनपुट्स भाषा से भी)