अंतर्राष्ट्रीय बाजरों में तेल की कीमतों में शुक्रवार को बढ़ोतरी हुई, क्योंकि डॉलर में गिरावट आई थी.
नई दिल्ली: Petrol and Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं. दिल्ली,मुंबई के अलावा अन्य महानगरों में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. देश में पेट्रोल और डीजल के दाम करीब चार महीने से ज्यादा समय से स्थिर बने हुए हैं. पहले पेट्रोल -डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price) में हर महीने की 1 और 16 तारीख को संशोधन किया जाता था, हालांकि,जून 2017 से एक नई योजना लागू की गई जिसके तहत रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया जा रहा है. सरकारी तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं.
आज देश के चारों महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर बनीं हुई हैं. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव (Petrol Rate Today) 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है. इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.जबकि कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है.
देश के चार महानगरों में तेल की कीमत :
शहर पेट्रोल डीज़ल
दिल्ली 96.72 89.62
कोलकाता 106.03 92.76
मुंबई 106.31 94.27
चेन्नई 102.63 94.24
देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज तेल के घरेलू दाम भी बदलते रहते हैं. हालांकि,शुक्रवार को तेल की कीमतों में हुई वृद्धि का कोई असर घरेलू तेल बाजार में देखने को नहीं मिला.
अंतर्राष्ट्रीय बाजरों में तेल की कीमतों में शुक्रवार को बढ़ोतरी हुई, क्योंकि डॉलर में गिरावट आई थी. ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 0130 GMT पर 0.8% बढ़कर 90.45 डॉलर प्रति बैरल पर 67 सेंट वापस आ गया. यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स 70 सेंट या 0.9% बढ़कर 82.34 डॉलर प्रति बैरल हो गया और छह सप्ताह के निचले स्तर के करीब रहा.