
Fuel Price Today : पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं.
Fuel Price Today : पेट्रोल-डीजल की कीमतें आज 12 मई, 2022 को भी स्थिर रखी गई हैं. सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने 6 अप्रैल के बाद से रिटेल फ्यूल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है. हालांकि, तेल के दाम फिर भी कई शहरों में रिकॉर्ड हाई के करीब हैं. सत्ता-विपक्ष के बीच में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाने को लेकर बहसें हुई हैं, लेकिन फिलहाल आम आदमी के लिए इतनी ही राहत है कि दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही.
यह भी पढ़ें
अगर कच्चे तेल के बाजार की बात करें तो गुरुवार को ब्रेंट क्रूड ऑयल के दामों में स्थिरता आई है. पिछले सत्र में तेल में 5 फीसदी की तेजी आई थी. दरअसल, बुधवार को रूस ने कुछ यूरोपीय गैस कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है. इन कंपनियों ने रूस पर तेल को लेकर कुछ प्रतिबंधों की घोषणा की थी, जिसके बाद मॉस्को ने पलटवार किया है.
गुरुवार को तड़के एशियाई बाजारों में ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 9 सेंट गिरकर 107.42 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था. वहीं, WTI क्रूड फ्यूचर 13 सेंट गिरकर 105.58 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. बता दें कि यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद कच्चा तेल इस साल अबतक 35% बढ़ गया है.
शहर | पेट्रोल | डीज़ल |
---|---|---|
दिल्ली | 105.41 | 96.67 |
कोलकाता | 115.12 | 99.83 |
मुंबई | 120.51 | 104.71 |
चेन्नई | 110.85 | 100.94 |
स्रोत : इंडियन ऑयल |
चेक कर लीजिए अपने शहर में तेल के दाम
देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित होते हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं. आप घर बैठे भी ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. आपका मैसेज होगा 'RSP-पेट्रोल पंप का कोड'. ये कोड आपको इंडियन ऑयल के इस पेज से मिल जाएगी.