यह ख़बर 13 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

एशियाई कारोबार में तेल की कीमत बढ़ी

खास बातें

  • लीबिया में अमेरिकी राजदूत की हत्या से पैदा तनाव और जर्मन अदालत के यूरोक्षेत्र को राहत पैकेज से जुड़े फैसले के कारण आज एशियाई कारोबार में तेल की कीमत बढ़ी।
सिंगापुर:

लीबिया में अमेरिकी राजदूत की हत्या से पैदा तनाव और जर्मन अदालत के यूरोक्षेत्र को राहत पैकेज से जुड़े फैसले के कारण आज एशियाई कारोबार में तेल की कीमत बढ़ी।

विश्लेषकों ने कहा कि हालांकि अमेरिका में तेल भंडार बढ़ने के बीच पेट्रोलियम की मांग कम होने के कारण तेल की तेजी पर लगाम लगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अक्तूबर की डिलीवरी के लिए लाइट स्वीट क्रूड का न्यूयॉर्क का मुख्य अनुबंध आज सुबह आठ सेंट बढ़कर 97.09 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि इसी महीने के लिए बेंट्र नार्थ-सी क्रूड की कीमत 12 सेंट बढ़कर 116.08 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई।