यह ख़बर 08 फ़रवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

पॉस्को के लिए भूमि अधिग्रहण फिलहाल स्थगित

खास बातें

  • ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में पॉस्को की 12 अरब डॉलर की इस्पात परियोजना का स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किए जाने के चलते राज्य सरकार ने तात्कालिक रूप से परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का काम स्थगित कर दिया है।
भुवनेश्वर:

ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में पॉस्को की 12 अरब डॉलर की इस्पात परियोजना का स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किए जाने के चलते राज्य सरकार ने तात्कालिक रूप से परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का काम स्थगित कर दिया है।

एक वरिष्ठ जिला प्रशासनिक अधिकारी ने कहा, परियोजना स्थल पर और समस्या पैदा होने से रोकने के लिए हमने काम स्थगित करने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस हालांकि परियोजना स्थल पर तैनात रहेगी।

1.2 करोड़ टन सलाना इस्पात क्षमता वाला पॉस्को का प्रस्तावित संयंत्र, बंदरगाह शहर पारादीप के निकट बनने वाला है और यह देश में सबसे बड़ा विदेशी निवेश होगा। स्थानीय विरोध के कारण हालांकि कार्य में कोई प्रगति नहीं हो पाई है।

परियोजना को लेकर सरकार का दावा है कि इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार में वृद्धि होगी, जबकि स्थानीय लोगों को कहना है कि इससे उनकी वन आधारित जीविका चौपट हो जाएगी।

प्रशासन पहले परियोजना के लिए 2,000 एकड़ भूमि का अधिग्रहण कर चुका है और अब गोबिंदपुर गांव में 700 एकड़ और भूमि अधिग्रहण करना चाहता है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

प्रशासन इस सप्ताह 200 एकड़ भूमि का अधिग्रहण कर चुकी थी, लेकिन बुधवार को महिलाओं और बच्चों सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने अधिकारियों को आगे काम करने से रोक दिया।