यह ख़बर 19 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

यूपीए सरकार ‘रोलबैक’ शब्द में यकीन नहीं करती : आनंद शर्मा

खास बातें

  • खुदरा कारोबार में एफडीआई की अनुमति देने के फैसले का समर्थन करते हुए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार ‘रोलबैक’ शब्द में यकीन नहीं करती है क्योंकि उसने काफी विचार-विमर्श कर यह कदम उठाया है।
अहमदाबाद:

खुदरा कारोबार में एफडीआई की अनुमति देने के फैसले का समर्थन करते हुए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार ‘रोलबैक’ शब्द में यकीन नहीं करती है क्योंकि उसने काफी विचार-विमर्श कर यह कदम उठाया है।

शर्मा ने कहा, ‘हम इस फैसले पर पीछे नहीं हटने जा रहे क्योंकि हम ‘रोलबैक’ शब्द में यकीन नहीं करते। यह फैसला हर राज्य के साथ विचार-विमर्श के बाद किया गया।’ उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि यूपीए सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी

वह गांधीनगर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन के नए परिसर का उद्घाटन करने के बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

शर्मा ने दावा किया, ‘पिछले नवंबर में हमने दो निर्णय लिए थे। पहला की बहुब्रांड में 51 फीसदी एफडीआई की अनुमति दी जाए और दूसरा एकल ब्रांड में शत प्रतिशत मंजूर किया जाए। दूसरा निर्णय लागू कर लिया गया जबकि पहला निर्णय हमने अस्थायी रूप से रोक लिया। हमने विचार-विमर्श के अगले दौर तक के लिए ऐसा किया।’