यह ख़बर 25 जुलाई, 2013 को प्रकाशित हुई थी

देश में नया निवेश नहीं हो रहा है : सर्वेक्षण

खास बातें

  • देश में इस वक्त नया निवेश लगभग नहीं के बराबर हो रहा है। एक सर्वेक्षण में जितनी कंपनियों से बात की गई, उनमें से करीब आधे ने कहा कि इस साल उनकी विशेष निवेश करने की योजना नहीं है।
नई दिल्ली:

देश में इस वक्त नया निवेश लगभग नहीं के बराबर हो रहा है। एक सर्वेक्षण में जितनी कंपनियों से बात की गई, उनमें से करीब आधे ने कहा कि इस साल उनकी विशेष निवेश करने की योजना नहीं है।

फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) और लेखापरीक्षण कम्पनी प्राइस वाटरहाउसकूपर्स (पीडब्ल्यूसी) ने संयुक्त तौर पर किए गए एक सर्वेक्षण (इंडिया मैन्यूफैक्च रिंग बैरोमीटर) के मुताबिक सुस्त आर्थिक विकास और उत्पादन में गिरावट के कारण विनिर्माण कंपनियां फूंक-फूंक कर कदम रख रही हैं।

सर्वेक्षण में शामिल 73 फीसदी कंपनियों ने कहा कि वैश्विक आर्थिक स्थिति और घरेलू सुस्ती के कारण ग्राहकों की जरूरत और उम्मीदें बदल गई हैं।

42 फीसदी कंपनियां अपने उत्पादों में अतिरिक्त सुविधा देना चाहती हैं, जबकि 76 फीसदी कंपनियों ने कहा कि कीमत घटाने की कोशिश कर रही हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पीडब्ल्यूसी इंडिया के औद्योगिक उत्पाद प्रमुख बिमल तन्ना ने रिपोर्ट में कहा, "सुस्त आर्थिक विकास के माहौल में कंपनियों द्वारा दिखाई जा रही सतर्कता आश्चर्यजनक नहीं है। लेकिन ऐसा लगता है कि कंपनियां इस अवधि का उपयोग सुधार करने और भविष्य के लिए तैयार होने में कर रही हैं।"