खास बातें
- रेल मंत्रालय रेल डिवीजनों की राय मान लेता है तो इस बार के बजट में नई ट्रेनों का ऐलान नहीं होगा।
नई दिल्ली: रेल मंत्रालय रेल डिवीजनों की राय मान लेता है तो इस बार के बजट में नई ट्रेनों का ऐलान नहीं होगा। नॉर्दन रेलवे समेत कई डिवीजन नहीं चाहते कि आने वाले रेल बजट में दिल्ली से नई ट्रेनें चलाने का ऐलान हो।
सुरक्षा मामलों की हाई पावर्ड कमेटी के सामने दिल्ली डिवीजन ने कहा कि यहां स्टेशनों पर इंफ्रास्ट्रक्चर और कर्मचारियों की जबर्दस्त कमी है। ऐसे में ट्रेनों की संख्या बढ़ाने से उन्हें टाइम पर चलाने और सुरक्षा इंतजाम में दिक्कतें आ सकती हैं। नॉर्दन रेलवे में कुछ हिस्से ऐसे हैं जहां हर तीन मिनट में ट्रेन गुजरती है। ऐसे में एक्सिडेंट का खतरा रहता है। रेलवे बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक कुछ और व्यस्त रेल मंडल अपने क्षेत्र में नई ट्रेनें चलाए जाने के खिलाफ हैं।