पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए आज किस राज्य में बिक रहा सबसे सस्ता और सबसे महंगा तेल

Petrol Diesel Price Today : आज 26 अक्टूबर को पोर्ट ब्लेयर में  84.1 रुपये में एक लीटर पेट्रोल बिक रहा है. वहीं डीजल 79.74 रुपये लीटर मिल रहा है. गाजियाबाद में पेट्रोल 96.50 रुपये और डीजल 89.68  रुपये लीटर है. फरीदाबाद में पेट्रोल 97.45 रुपये लीटर है. 

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए आज किस राज्य में बिक रहा सबसे सस्ता और सबसे महंगा तेल

आज 26 अक्टूबर को पोर्ट ब्लेयर में 84.1 रुपये में एक लीटर पेट्रोल बिक रहा है.

नई दिल्ली:

Petrol Diesel Price Today : सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने रोज की तरह आज 26 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दिये हैं. कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के बावजूद महाराष्ट्र और मेघालय को छोड़कर बंगाल, राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश, यूपी समेत सभी राज्यों में 158वें दिन भी ईंधन के दाम स्थिर हैं. नए रेट के मुताबिक देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में है, जबकि सबसे महंगा राजस्थान के श्रीगंगानगर में बिक रहा है.पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 84 रुपये 10 पैसे प्रति लीटर और डीजल का रेट 79 रुपये 74 पैसे लीटर है. वहीं, कच्चा तेल की बात करें तो ब्रेंट क्रूड 92.61और डब्ल्यूटीआई 84.67 डॉलर प्रति बैरल पर है.

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर का नाम    पेट्रोल रुपये/लीटर    डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली                    96.72                     89.62
मुंबई                     106.31                   94.27
कोलकाता              106.03                   92.76
चेन्नई                     102.63                   94.24


ऐसे चेक करें अपने शहर के रेट
आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं. इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता  HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं. बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com