विज्ञापन

कंगना रनौत का वायरल वीडियो, गले में मंगलसूत्र और हाथ में हरी चूड़ियां देख फैंस कन्फ्यूज, बोले- शादी हो गई क्या

कंगना रनौत की शादी हो गई है क्या? वायरल वीडियो देखने के बाद इंटरनेट पर क्वीन एक्ट्रेस की शादी के बारे में चर्चा शुरू हो गई है. 

कंगना रनौत का वायरल वीडियो, गले में मंगलसूत्र और हाथ में हरी चूड़ियां देख फैंस कन्फ्यूज, बोले- शादी हो गई क्या
कंगना रनौत का मंगलसूत्र पहने वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस और राजनेता कंगना रनौत एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं, जिसका कारण उनका लेटेस्ट वीडियो है. दरअसल, इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में कंगना रनौत को गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां पहने देखा जा सकता है, जिसे देखने के बाद फैंस सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि एक्ट्रेस ने चोरी छिपे शादी कर ली है. इसी वजह से सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है. वहीं फैंस सवाल पूछ रहे हैं कि क्या कंगना रनौत ने शादी कर ली है. 

कंगना रनौत का वायरल वीडियो

गले में मंगलसूत्र और हाथ में हरी चूड़ियां पहनकर पिंक सूट में कंगना रनौत अपनी सिक्योरिटी टीम के साथ अपने घर से निकलकर कार की तरफ बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो में पैपराजी की तरफ एक्ट्रेस ध्यान नहीं देतीं. लेकिन उनका लुक इंटरनेट का खूब चर्चा का कारण बन गया है. 

ये भी पढ़ें- आमिर खान, रणवीर सिंह और अमिताभ बच्चन के साथ काम कर चुका एक्टर निकला हत्या का दोषी, 12 साल से था फरार 

लोग लगा रहे कंगना रनौत की शादी के कयास

वीडियो वायरल होते ही फैंस ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. एक यूजर ने लिखा, मंगलसूत्र? उन्होंने शादी कर ली है. दूसरे यूजर ने लिखा, शायद फिल्म की शूटिंग के लिए होगा. अन्य यूजर ने लिखा, वह जानती हैं कि कैमरा उन्हें कैप्चर करेगा. जो भी लकी लड़का होगा. उनके लिए अच्छा है. उन्हें सफल शादी की बधाई. हालांकि फैंस को भरोसा है कि यह उनकी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का है. 

कंगना रनौत के अपकमिंग प्रोजेक्ट

गले में मंगलसूत्र और हाथ में हरी चूड़ियां पहने कंगना रनौत के वीडियो वायरल होते ही. उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की चर्चा शुरु हो गई है. इन दिनों राजनीति में जोर दे रहीं एक्ट्रेस कंगना रनौत ने क्वीन 2 की शूटिंग मुंबई में शुरू कर दी है. वहीं रिपोर्ट्स का कहना है कि उन्होंने भारत भाग्य विधाता की शूटिंग पूरी कर ली है. 

ये भी पढ़ें- 71 साल का एक्टर, 68 वर्षीय छोटे भाई का उठाता है खर्च, कहा- मेरी पत्नी ने कभी कुछ नहीं पूछा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com