यह ख़बर 27 नवंबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

दिल्ली की सड़कों से हटेंगी 15 साल पुरानी गाड़ियां

फाइल फोटो

नई दिल्ली:

दिल्ली में प्रदूषण के स्तर को नियंत्रण करने के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने 15 साल पुरानी गाड़ियों को हटाने का फैसला किया है। एनजीटी के प्रमुख जस्टिस स्वतंत्र कुमार ने कहा है कि 15 साल से पुरानी गाड़ियां जहां भी मौजूद हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी।

कुमार ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है और इसे रोकने के लिए जल्द से जल्द उचित कदम उठाने होंगे। लिहाजा डीजल और पेट्रोल की 15 साल पुरानी गाड़ियों को सड़क से हटाना होगा। इसके अलावा पीठ ने खुले में प्लास्टिक और पत्ते जलाने पर रोक लगाने का भी फैसला किया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com