खास बातें
- देश की 10 प्रमुख कंपनियों में से 6 के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह संयुक्त रूप से 16,103.97 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है।
Mumbai: देश की 10 प्रमुख कंपनियों में से 6 के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह संयुक्त रूप से 16,103.97 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है। इसमें सर्वाधिक लाभ में रहने वाली कंपनी सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया रही। आलोच्य सप्ताह के दौरान कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का बाजार पूंजीकरण 5,211 करोड़ रुपये बढ़कर 2,24,609.76 करोड़ रुपये रहा। सीआईएल के बाद देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 3,778.19 करोड़ रुपये बढ़कर 1,76,463.72 करोड़ रुपये रहा। दो प्रमुख आईटी कंपनियों टीसीएस और इंफोसिस टेक्नोलॉजीज का बाजार पूंजीकरण संयुक्त रूप से 3,487.11 करोड़ रुपये रहा। इसी प्रकार, निजी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 2,544.34 करोड़ रुपये बढ़कर 1,37,489.21 करोड़ रुपये रहा। जबकि एफएमसीजी कंपनी आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 1,083.33 करोड़ रुपये बढ़कर 1,42,458.42 करोड़ रुपये रहा। दूसरी ओर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी और एनटीपीसी जैसी कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में गिरावट दर्ज की गई है।