यह ख़बर 23 अक्टूबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

मदर डेयरी ने दिल्ली में दूध के दाम दो रुपये लिटर बढ़ाए

नई दिल्ली:

दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दूध की आपूर्ति करने वाली मदर डेयरी ने बढ़ती लागत के चलते दूध की कीमत दो रुपये प्रति लिटर बढ़ा दी है।

फुल क्रीम दूध की कीमत 42 से बढ़ाकर 44 रुपये लिटर जबकि टोन्ड दूध की कीमत 32 रुपये से 34 रुपये प्रति लिटर कर दी गई है।

डब्ल टोन्ड दूध की कीमत अब 28 के बजाय 30 रुपये लिटर होगी जबकि खुला दूध 30 के बजाय 32 रुपये प्रति लिटर पर मिलेगा।

एक बयान में मदर डेयरी ने कहा कि वह अपने सभी तरह के दूध की कीमतों में वृद्धि करने के लिए बाध्य है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कंपनी ने कहा कि बढ़ती लागत के कारण वह उपभोक्ता मूल्य बढ़ाने के लिए बाध्य है ताकि किसानों को लाभकारी मूल्य दिया जा सके और दूध की सतत उपलब्धता हो सके। ‘पशु चारे में भारी वृद्धि, श्रमिक लागत बढ़ने से दूध उत्पादन की समूची लागत में वृद्धि हुई है। दूध उत्पादन में पशु चारा और आहार 75 प्रतिशत का योगदान रखता है।’