विज्ञापन

UP Teachers Bharti: लखनऊ में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, छाती के बल रेंगते हुए पहुंचे मंत्री के घर

UP Teachers Recruitment Protest: उत्तर प्रदेश में 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले को लेकर आज एक बार फिर से अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया. इन अभ्यर्थियों ने राज्य के शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर नारे लगाए. अभ्यर्थियों का आरोप है कि सरकार अगर सही से और मजबूती के साथ सुप्रीम कोर्ट में  पैरवी करे तो मामले जल्द हाल हो सकता है. 

Teachers Recruitment Protest: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी इस तरह का प्रदर्शन साल 2018 से कर रहे हैं.

Teachers Bharti Protest: 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले को लेकर आज आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने लखनऊ में बड़ा प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में ये अभ्यर्थी राज्य के शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर पहुंचे और जमकर नारे लगाए. इस दौरान सड़क पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने एक्शन लेते हुए उम्मीदवारों को वहां से हटाने की कोशिश की. इस भीषण गर्मी में सड़क पर रेंगते हुए अभ्यर्थी शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करने के लिए पहुंचे. उनका कहना है कि "कल (19 मई को सुप्रीम कोर्ट में) उनकी तारीख लगी है और 31वीं तारीख है,लेकिन कहीं कोई पैरवी नहीं हो रही है. कम से कम सही तरीके से पैरवी करके उनके मुद्दों को उठाया जाए".

Latest and Breaking News on NDTV

इस मामले पर आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों का कहना है कि ओबीसी वर्ग को 27% की जगह महज 3.68% और एससी वर्ग को 21% की जगह केवल 16.2% आरक्षण मिला है. दूसरी और बेसिक एजुकेशन डिपार्टमेंट का कहना है कि मामला कोर्ट में है. 

क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश का 69000 सहायक शिक्षक भर्ती मामला सुप्रीम कोर्ट के समक्ष विचाराधीन है. इस मामले की सुुनवाई 19 मई, 2026 को होनी है. इस मामले की सुनवाई जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस एजी मसीह की पीठ करेगी.  सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर अंतरिम रोक (Stay) लगा रखी है. जिसमें पूरी मेरिट लिस्ट को रद्द कर 3 महीने के भीतर नई सूची बनाने का आदेश दिया गया था. 

बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब इस तरह का प्रदर्शन इन उम्मीदवारों की ओर से किया गया हो. ये प्रदर्शन साल 2018 से चल रहा है. प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों का कहना है कि सरकार को सुप्रीम कोर्ट के सामने सही से हमारी पैरवी करनी चाहिए.

समाजवादी पार्टी ने बीजेपी को घेरा

इस मामले पर समाजवादी पार्टी बीजेपी सरकार पर जमकर हमला कर रही है.समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है 69000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण और नियुक्ति में धांधली हुई है. सरकार ने दलितों और पिछड़ों के अधिकारों का हनन किया है. सरकार सुप्रीम कोर्ट में मामले की ठीक से पैरवी नहीं कर रही है. एक पोस्ट करते हुए समाजवादी पार्टी ने हाल ही में लिखा था, शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट में मज़बूत पैरवी के अभाव में मामले की सुनवाई नहीं हो पा रही है. इस मामले की सुनवाई पिछली बार सितंबर 2024 में हुई थी. तब से लेकर अब तक, केवल सुनवाई स्थगित ही की गई है.

अभ्यर्थियों की आवाज उठाएगा NDTV
छात्रों या फिर अभ्यर्थियों की ऐसी ही मांगों या फिर समस्याओं को एनडीटीवी जोरदार तरीके से उठा रहा है. किसी भी छात्र, अभ्यर्थी या फिर उनके पेरेंट्स को अगर कोई भी समस्या है तो वो हमें बता सकते हैं. इसके लिए उन्हें educationkhabar@ndtv.com पर मेल करना होगा. इस मेल के साथ अपना नाम और मोबाइल नंबर भी भेजें, जिसके बाद हम आपसे संपर्क करेंगे और आपकी आवाज को लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com